सोहागपुर: खरगावली ढाना में भीषण आग से कई परिवार बेघर, राहत की उम्मीद
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माखन नगर के ग्राम खरगावली ढाना में शुक्रवार को खेतों में लगी नरवाई की आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे कई मकान, पालतू पशु, भूसा और अनाज जलकर राख हो गए। इस हादसे में कई परिवार पल भर में बेघर हो गए और खुले आसमान