मुरैना नगर: अवैध रेत,जुआ और शिकायतों का बढ़ता दबाव पड़ा भारी,सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार पर गिरी गाज,एसपी ने किया लाइन अटैच।
मुरैना में एसपी धर्मराज मीना ने सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को लाइन अटैच कर दिया है। उन पर अवैध रेत खनन व परिवहन रोकने में लापरवाही, जुआ फड़ों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और प्रशासनिक अधिकारियों को अपेक्षित सहयोग न देने के आरोप हैं। विभागीय जांच पूरी होने तक वे पुलिस लाइन में अटैच रहेंगी। यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।