थावे: लोहरपट्टी गांव में पैक्स चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, 6 लोग घायल
थावे थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव में पैक्स चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए थावे पीएससी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।