गुरुवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकदर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को तीन-सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिंचाई विभाग पर नहरों और नालों की सफ़ाई में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया गया।