बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक 6 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब को कपड़े के कतरन के बीच बेहद चालाकी से छुपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो सके। जब्त शराब की कुल मात्रा 2259.720 लीटर बताई गई है।