जशपुर: जशपुर में किसानों को मिली बड़ी राहत, रियायती दरों पर खाद-बीज उपलब्ध, खेती की लागत घटी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम हो रही है और किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है।