खातेगांव: बैंकों में कैश की कमी से व्यापार प्रभावित, मंडी में किसानों को अब सिर्फ ₹25 हजार नकद; आरटीजीएस से भुगतान
मंगलवार दोपहर 2 बजे खातेगांव की स्थानीय बैंक शाखाओं में नकदी की कमी का असर अब कृषि उपज मंडी के किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। नकदी की कमी के कारण व्यापारियों को किसानों को उनकी उपज का पूरा भुगतान नकद में करने में कठिनाई हो रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए कृषि उपज मंडी समिति खातेगांव ने मंगलवार से एक नई भुगतान व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है