डंडई: बालेखाड़ प्रीमियर लीग-2026 का धमाकेदार आगाज़, डंडई और बरवाडीह की शानदार जीत
Dandai, Garhwa | Apr 5, 2026 डंडई प्रखंड के पचौर पंचायत स्थित बालेखाड़ गांव में रविवार दोपहर 2:00 से प्रीमियर लीग-2026 का जोरदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मौके पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडे और थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बैटिंग कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले मुकाबले में डंडई ने राजबांश को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। 70 रन के लक्ष्य को डंडई ने महज 6 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल किया