गरौठा: गुरसरांय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की की कामना
गुरसरांय नगर में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा और पति की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना रहा।