मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में हमले के घायल युवक की मौत, हत्या की धारा बढ़ेगी
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुए जानलेवा हमले में घायल युवक जमुना प्रसाद की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने पहले ही सात नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, जिसे अब हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।