भरथना: बकेवर के आईटीओ फिटनेस सेंटर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के इटावा-औरैया सिक्सलेन हाईवे पर आईटीओ फिटनेस सेंटर के पास शनिवार दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बलराम सिंह यादव 48 बर्ष निवासी लालपुरा, थाना बसरेहर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका पैर टूट गया। एम्बुलेंस से उन्हें 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।