सिमडेगा: नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिकनिक सीजन के चलते पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ की संभावना है। एसपी एम अर्शी ने मंगलवार को 2 बजे बताया कि सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और यातायात व विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।