माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर माहिष्मती घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तजन नर्मदा स्नान के लिए घाट पहुंचे और विधि-विधान से स्नान कर पूजा-अर्चना की। 12 बजे तक भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दर्शन कर दीपदान किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।