बेहट: डंपर को साइड देते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर शेरपुर पेलो की नहर में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान
मिर्जापुर क्षेत्र के पेलो रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई और उसे नुकसान पहुंचा।