नाला: नाला मध्य विद्यालय सहित विभिन्न संकुलों में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Nala, Jamtara | Oct 17, 2025 नाला म०वि० सहित विभिन्न संकुल शुक्रवार अपराह्न करीब 4 बजे तक संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|मालूम हो कि झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के तौर पर बीपीओ नित्यानंद गोरांई,सीआरपी परिमल मंडल,समर लायक, रासबिहारी झा सहित सभी सीआरपी मौजूद थे|