अमरोहा: अमरोहा में चाचा-भतीजे को बुलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, आरोपी कय्यूम को किया गया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Dec 26, 2025 अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रजबपुर पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 को उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने बुलेरो वाहन से चाचा-भतीजे को टक्कर मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित किया।