पोलायकला नगर परिषद में गुरुवार को शाम 4 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 2 में पार्क और दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कालापीपल में की गई घोषणा अब धरातल पर पूरी होने जा रही है। बैठक में 12 पार्षद उपस्थित थे, जिन्होंने दो अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।