मऊ: रैपुरा के रामनगर मैकी मोड़ पर बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, आधा दर्जन घायल, किशोर सहित 2 को जिला अस्पताल रेफर
रैपुरा के रामनगर मैकी मोड़ के पास आज मंगलवार की दोपहर 12 ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से 14 वर्षी किशोर अमित पुत्र देवेंद्र सिंह और व्यक्ति सुग्गीलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, और अन्य 4 घायलों का रामनगर CHC मे इलाज किया जा रहा है।