मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, प्रशिक्षण से मजबूत होता है संगठन
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित गौरा रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का आधार होते हैं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा व जनकल्याण के प्रति समर्पित करते हैं।