नवलगढ़ क्षेत्र के पनियों की ढाणी में पिछले पांच दिनों से पशुओं में फैल रही गलघोटू जैसी बीमारी ने पशुपालकों में दहशत फैला दी है। अब तक 11 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 16 अन्य गंभीर स्थिति में बीमार बताए जा रहे हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भगेरा गांव के नजदीक पनियों की ढाणी का है।