देवघर जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार, मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं 23 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 14 मार्च को 11बजे आयोजित किया जाएगा।इसी कड़ी में जिला पंचायती राज डिजिटल के जिला प्रबंधक आनंद मिलिंद आज मधुपुर नगर परिषद पहुंचे और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से मिलकर शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा।