कांके: सदर थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक और स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 सदर थाना क्षेत्र से चोरी के बाइक और स्कूटी के साथ दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के दो स्कूटी और दो बाइक बरामद किए।