खगौल: दानापुर में आंधी-बारिश का कहर, 5 मंजिला मकान की दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल की रात तेज करीब 8 बजे तेज आंधी-बारिश के दौरान निर्माणाधीन पांच मंजिला मकान की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। रास्ते से गुज़र रहे स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया,जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में 72 वर्षीय त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा और 45 वर्षीय अनीता देवी शामिल हैं।