धामपुर: अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा चौहान में जलभराव व गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Dhampur, Bijnor | May 20, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा चौहान में जलभराव व गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है।ग्रामीणों ने जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते हुए समस्या की ओर कोई ध्यान नही देने का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।