पाटी: ग्राम रोसर में नाले में गिरा ट्रैक्टर, दबने से युवक की मौत
Pati, Barwani | Apr 18, 2026 थाना क्षेत्र के रोसर बीलबारा फलिया में गोलगांव से थ्रेसर मशीन छोड़कर अपने घर बेड़ीफरतला लौट रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई है। वहां पर नाले के किनारे बने सीसी रोड से ट्रैक्टर जा रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और वह 20 फिट नीचे नाले में गिर गया। घटना में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।