फूलपुुर: अगले 3 घंटों में तेज आंधी-बारिश का खतरा, कई जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
सचेत ऐप के माध्यम से बृहस्पतिवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों के भीतर बांदा, भदोही, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र के कुछ स्थानों पर मौसम अचानक बदल सकता है। इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं) और मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।