गिरिडीह: बेरदोंगा गांव में मुख्य सड़क से बेरदोंगा तक जाने वाले वर्षों पुराने पुश्तैनी रास्ते को लेकर विवाद हुआ गहरा,जताया विरोध
गिरिडीह के बेरदोंगा गांव में मुख्य सड़क से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेरदोंगा तक जाने वाले वर्षों पुराने पुश्तैनी रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को 12 बजे ग्रामीणों ने रास्ता घेरे जाने पर विरोध जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि प्लॉट संख्या 369 स्थित इस सार्वजनिक रास्ते को ट्रैक्टर से जुताई कर घेर दिया गया है।