थलीसैंण: थाना थलीसैंण पुलिस टीम ने 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत कैन्यूर (थलीसैंण) में थाना थलीसैंण फ्लाइंग स्कॉयड पुलिस टीम द्वारा गुरुवार दोपहर 2 बजे मदन सिंह को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए फॉरेस्ट गेस्ट हाउस तिराहा से गिरफ्तार किया । जिसके विरुद्ध थाना थलीसैंण में मुकदमा पंजीकृत किया गया।