नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र के पूर्व डीआईजी बनारस ने किया भ्रमण, ब्लॉक प्रमुख के साथ लोगों का जाना हाल-चाल
सीमावर्ती क्षेत्र नवाबगंज सोमवार को शाम 4:00 बजे बनारस के पूर्व डीआईजी ओ पी सिंह ने नवाबगंज का भ्रमण किया। डीआईजी ने नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह के साथ की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मिलकर किसी भी समस्या होने पर बात साझा करने के लिए कहा। इस मौके पर दुर्गेश वर्मा हर्षित सिंह रामनिवास वर्मा दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।