नानपारा: बंजरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकती मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
नानपारा के बंजारिया में रविवार को शाम 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव कमरे की छत पर लगे कुंडे में दुबटट्टे के सहारे लटका मिला। बंजरिया निवासी 35 वर्षीय सुधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुधा का पति गिरजेश मथुरा मजदूरी करने गया है। सुधा के दो बेटे है जो घर के बाहर खेलने गए थे।