नानपारा: नानपारा एसएसबी कैंप परिसर में 42वीं वाहिनी द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया वृक्ष रोपण
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के द्वारा सोमवार को 3:00 बजे परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। साथ ही शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कर्मियों के द्वारा शहीद जवानों को याद करते हुए सहित स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सम्मान गार्ड द्वारा शहीदों को सलामी देकर शोक व्यक्त किया गया।