नानपारा: नानपारा में करवा चौथ के दिन पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, मांगी कामना
नानपारा तहसील क्षेत्र के चंदेला कला गांव में रविवार की देर रात 8 बजे सुहागिन महिलाओं ने सोलह सिंगार कर करवा चौथ व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने भगवान शिव पार्वती कार्तिकेय एवं गणेश पूजा अर्चना की और कथा सुनी। रात को चंद्रमा निकलने पर सुहागिनों ने छलनी की ओहद से अपने पति का चेहरा देख एवं चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत खोला।