बसरेहर क्षेत्र के गांव अयारा स्थित खाद-बीज भंडार के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें गोदाम में रखा खाद-बीज जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया। अयारा निवासी सनी पुत्र संजीव कुमार शाक्य खाद-बीज की दुकान बसरेहर में किए हैं, जबकि गोदाम गांव में बना हुआ है। रविवार रात आग लगने की घटना में 4 लाख का माल जलकर राख हो गया।