चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर खेत में मिट्टी में दबे मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रतननगर थानाधिकारी रामनिवास ने शाम 5 बजे करीब बताया कि मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई थी, जिसकी हत्या के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया था।