गरखा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत
Garkha, Saran | Apr 27, 2026 सैदपुर गांव के समीप रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए सभी लोग दिघवारा के मानोपुर से शिव चर्चा में शामिल होकर ऑटो से अपने गांव गरखा थाना क्षेत्र के झौवा बसंत वापस लौट रहे थे तभी सैदपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।