बैरिया पंचायत के बंगाली कॉलोनी में सोमवार को उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया, जब विकास वर्मन के घर के बगल में दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह अजगर बगल के नाले से निकलकर आबादी वाले इलाके में आ गया है।