झांसी: झांसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के जीजा की हुई मौत, चिरगांव स्टेशन पर टेक्नीशियन थे, ड्यूटी जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 झांसी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा के जीजा जीतेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। जितेश चिरगांव रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन थे। सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने लोगों की मदद से उनको सीएचसी पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।