राठ: पठानपुरा में जलभराव और गंदगी के बीच रहने को मजबूर नगर के लोग, बोले- इससे अच्छा तो नर्क होगा, प्रदर्शन कर जताया विरोध
Rath, Hamirpur | Jun 14, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में स्थित अंबे पैलेस के पास से लगी बस्ती में लोग जलभराव, गंदगी, उखड़ी सड़क और जलजमाव के बीच अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। बीते लगभग तीन वर्षों से जल निकासी की व्यवस्था तथा सड़क और बेहतर ढंग से नाले नालिया ना बने होने की वजह से वार्ड की सड़कों पर जल भराव और जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।