चकिया: भभौरा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में लगी आग, कई बीघा फसल जलकर हुई राख
भभौरा गांव के समीप सोमवार दोपहर करीब 03 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। जिससे कई बीघे गेंहू की फ़सल जल कर नष्ट हो गयी। वही मामले की जानकारी के बाद सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रभावित किसानों की फसल नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।