विदिशा में कई बार कॉल किए जाने पर भी एम्बुलेंस नहींपहुंची तो परिजन गर्भवती को लेकर पैदल ही अस्पतालनिकल पड़े। बीच रास्ते में दर्द बढ़ गया। परिजन ने महिलाको सड़क किनारे जमीन पर लेटा दिया। गांव की चौकीदार नेतिरपाल ओढ़ाकर मोबाइल की रोशनी में सड़क पर ही प्रसवकराया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।