उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल, गुमला परिसर में जन्म एवं मृत्यु निबंधन (पंजीकरण) हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराना तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना था।