गोगरी: कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चार झुलसे
Gogri, Khagaria | Jun 11, 2026 खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान कन्हौली यादव टोला निवासी 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, 26 वर्षीय आशुतोष यादव तथा आशुतोष के 8 वर्षीय पु