मुरैना नगर: बानमौर हाईवे पर भीषण टक्कर में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त, दो वाहनों के बीच फंसी, मरीज सुरक्षित, वीडियो वायरल
मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को एम्बुलेंस को पीछे से डम्पर ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद एम्बुलेंस आगे वाहन से भी भिड़ गई और दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से कुछ देर जाम लगा रहा।एम्बुलेंस में मरीज समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु कराया।घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।