औरैया: नारायणपुर निवासी किशोर ने पिता की डांट से आहत होकर मच्छर लोशन का सेवन किया, हालत गंभीर, अस्पताल में उपचार जारी
औरैया के नारायणपुर मोहल्ले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पिता की डांट से आहत होकर शनिवार की दोपहर 2 बजे एक किशोर ने जहरीले मच्छर मारने वाले लोशन का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी जगत सिंह के पुत्र आकाश (उम्र लगभग 16 वर्ष) को