गोमिया: साड़म में पूर्व मंत्री स्व. माधव बाबू के श्राद्धकर्म में धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़
Gumia, Bokaro | May 25, 2026 गोमिया में बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री व गोमिया के पूर्व विधायक स्व माधव लाल सिंह (माधव बाबू) के द्वादश श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर सोमवार समय लगभग साढ़े तीन बजे उनके पैतृक आवास साड़म में सनातन संस्कृति व वैदिक परंपराओं के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न किए गए।