भटगांव: सूरजपुर में 21.33 करोड़ की चार सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भटगांव और प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए 21.33 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।