मथुरा: भाजपा विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की मिली धमकी पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज जांच में जुटी पुलिस
मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है इसको लेकर राजेश चौधरी ने कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजेश चौधरी ने टीवी चैनल पर डेबिट के दौरान मायावती को सबसे बड़ा भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। इसको लेकर कॉलर ने राजेश चौधरी को धमकी देते हुए कहा कि हमारे नेता ने आदेश दिया है टीवी पर तुम बहुत बोलते हो।