मथुरा: पवनहंस हेलीपैड के सामने से अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर कोर्ट में किया गया पेश
वृंदावन कोतवाली पुलिस शनिवार रात चेकिंग के दौरान पवन हंस हेलीपैड के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 315 बोर का 1 तमंचा 1 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव पुत्र कीमती लाल निवासी जनपद कपूरथला पंजाब बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में कार्रवाई करते हुए रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया।