मथुरा: श्री कृष्ण जन्म स्थान मथुरा के ईदगाह के पास सिरफिरे युवक ने खुद को गाड़ी में किया कैद, पुलिस ने युवक को निकाला बाहर
मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह के पास एक हंगामा खड़ा हो गया जहां एक सिरफिरे युवक ने खुद को गाड़ी में बंद कर लिया और बंद बोतल में पेट्रोल लेकर मस्जिद उड़ानें की धमकी देने लगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सिरफिरे युवक पर काबू पाया काफी देर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते वहां पुलिस कर्मियों के भी पर फूल गए और अफरा तफरी मच गई।