शुक्रवार को हुई शाम 7बजे रिजल्ट जारी।जिसमे सोनपुर विधानसभा सीट पर हुए रोमांचक मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार विनय सिंह ने 90,842 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार डा. रामानुज प्रसाद को 86,075 वोट मिले। दोनों के बीच पूरे दिन कड़ी टक्कर बनी रही, लेकिन अंतिम चरण में भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखते हुए 4,767 मतों से विजय दर्ज की।